सेठ सांवरिया का अद्भुत दरबार सजा गुवाहाटी के सांगानेरिया धर्मशाला में - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सेठ सांवरिया का अद्भुत दरबार सजा गुवाहाटी के सांगानेरिया धर्मशाला में


गुवाहाटी 22 सितम्बर -  सेठ सांवरिया सत्संग समिति द्वारा दो दिवसीय नंदोत्सव का दिप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया वयोवृद्ध समाजसेवी श्री शंकरलाल गौयन्का ने। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण अग्रवाल व सलाहकार सुरेन्द्र लाट ने क्रमशः दुप्पटा व युगल जोड़ी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। भजन संध्या का आगाज गणेश पुजन, नृत्य व वंदना से हुआ। भजन संध्या में समधुर आवाज में भक्ति रस से सरोबार किया मुम्बई से पधारे कलाकार कृष्णकांत शर्मा व मास्टर देवेश शर्मा ने और भटिंडा के कलाकार बिट्टु बिहारी जी ने तड़का लगाया गौपाला को निमंत्रण का। आज की शाम का स्वरूप निखर कर कृष्णमय हुआ आकृष्क झांकीयां से और मंत्रमुग्ध किया कोलकाता से पधारे नृत्य नाटीका के कलाकारो ने। कल सुबह 11 बजे से लड्डू गौपाल सजाऔ प्रतियोगिता आहूत है, जिसमें 108 गौपाल सम्मलित होंगे। प्रतियोगिता के पश्चात दोपहर दो बजे से नंदोत्सव आरम्भ होगा, जिसमें बाहर से पधारे सुविख्यात कलाकारों द्वारा भजन अमृत, झांकीयां, नृत्य नाटीका, महारास व छप्पन भोग का आयोजन है, जिसमें सभी धर्मानुरागी बन्धु सादर आमंत्रित है। भजन संध्या के संचालक शंकर बिड़ला ने सभी का अभिनंदन किया व सचिव पंकज पोदार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें