सोनिया सारडा को ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सोनिया सारडा को ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड


गुवाहाटी, 24 सितम्बर -  मिसेस टूरिज्म क्वीन इंटरनेशनल व मिसेस इंडिया आसाम सोनिया सारडा को हरियाणा के करनाल में एक कार्यक्रम में ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड प्रदान किया गया। देश के लिए उत्कृष्ट व्यक्तिगत उपलब्धि और विशिष्ट सेवाओं के लिए सोनिया का नाम मनोनीत किया गया था। एंटी करप्शन फउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा ये खिताब दिया गया। एंटी करप्शन फउंडेशन ऑफ इंडिया एक रजिस्टर्ड संस्थान है जो सम्पूर्ण भारत वर्ष में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। समाज और भारतीय समुदाय के लिए सोनिया की सामाजिक सेवाएँ और आज के समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना के क्षेत्र में सराहनीय योगदान इस अवार्ड के पीछे के विशेष कारण है। साथ ही साथ सोनिया को कार्यक्रम के दौरान एंटी करप्शन फउंडेशन ऑफ इंडिया का गुवाहाटी, असम से जिला समन्वयक भी नियुक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें