पंजाबी सभा गुवाहाटी द्वारा पियूष चावला समिति एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2018 का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पंजाबी सभा गुवाहाटी द्वारा पियूष चावला समिति एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2018 का आयोजन


गुवाहाटी - पंजाबी सभा गुवाहाटी द्वारा पियूष चावला समिति एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2018 का आयोजन हैप्पी चायल्ड स्कूल के प्रेक्षागार मे किया गया। पुरस्कार के प्रायोजक त्रिभुवन चावला ने बताया कि हर वर्ष पंजाबी समाज में शैक्षणिक उपलब्धि प्राप्त छात्रों को यह पुरस्कार पियूष चावला की स्मृति में एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र के रूप में दिया जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार 97% अंक प्राप्त करने वाली छात्रा खुशी बेरी को दिया गया। इसके अलावा भी अन्य छात्रों को भी  प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हैप्पी चाइल्ड स्कूल के संस्थापक एमपी अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरु नानक हाई स्कूल के अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक एसआर सलूजा उपस्थित थे। इसके अलावा हर्ष आर्य, विपिन कुमार शास्त्री , हरजीत अरोरा, कविता सेठी, अंजू शर्मा, जसराज सेठी, साहिल शर्मा भी उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन नीरू सेठी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें