गुवाहाटी - मारवाड़ी युवा मंच की गुवाहाटी ग्रेटर शाखा ने फैंसी बजार, लाचित घाट मैं दुर्गा पूजा विसर्जन कार्यक्रम मैं कामरूप मेट्रो प्रशाशन के अनुरोध पर पेय जल सेवा प्रदान की, संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्वयं सेवक के रूप मैं श्रद्धालुओ की भीड़ को नियंत्रण करने मैं अहम् भूमिका निभाई। शाखाध्यक्ष राजेश गोयल के अनुरोध पर जिला उपायुक्त (कामरूप मेट्रो) वीरेंद्र मित्तल स्वयं युवा मंच के काउंटर पर पहुचे तथा गुवाहाटी ग्रेटर के 'नो प्लास्टिक जोन' की तारीफ की। इस सेवा शिविर को सफल बनाने मैं संयोजक मनोज पोद्दार, सहसंयोजक अनिल शर्मा के साथ सचिव अमित कंसल, संयुक्त सचिव तुषार जालान, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, पंकज जालान, कार्यकारिणी सदस्य प्रतिक अग्रवाल, रौनक अग्रवाल,राजेश अग्रवाल, राजेश मित्तल,राजेश सेठिया, मनीष बेंगाणी सहित बड़ी संख्या मैं शाखा सदस्यो ने अहम् भूमिका निभायी। इस आश्य की जानकारी शाखा के जनसंपर्क अधिकारी दीपक शर्मा ने दी।
!->
मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर ने दुर्गा पूजा विसर्जन मे दी पेय जल सेवा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें