जागी रोड, 22 अक्टूबर । लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अनमोल, लायंस क्लब ऑफ जागी रोड एवं श्री शंकरदेव नेत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में आज नेत्र चिकित्सा शिविर जागी रोड में आयोजित किया गया। जिसमें 260 रोगियों का परीक्षण करके मुफ्त दवाइयां बाटीं गयी। सारी दवाएँ त्रिवेणी फाउंडेशन की और से प्रायोजित थी। उक्त चिकित्सा शिविर में दंत चिकित्सक डॉक्टर रीता अग्रवाल ने भी रोगियों का मुफ़्त इलाज किया। तदुपरांत जिन जिन रोगियों में मोतियाबिंद पाया गया उनका क्रमानुसार श्री शंकरदेव नेत्रालय, गुवाहाटी में मुफ्त अस्त्रोपचार किया जाएगा। साथ ही साथ रोगियों का रक्तचाप एवं रक्त शुगर का भी परीक्षण किया गया। सभी उपस्थित तकरीबन 450 लोगों को खिचड़ी प्रसाद भी वितरण कर खिलाया गया। कैंसर निवारण हेतु जनमानस को जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, जिसके बारे में बताया गया एवं विभिन्न तरह के पोस्टर और बैनर लगाये गये। सर्वप्रथम सभी डॉक्टरों एवम उपस्थित क्लब अफसर कों फुलं ग़मोचा से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अतानु बोरा, सुनिता अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, प्रेम शाह, विजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, रितु पोद्दार, प्रमोद रूँगटा, सुभाष अग्रवाल, राधा अग्रवाल और अन्य लायन सदस्यों का बहुमुल्य योगदान था। यह जानकरी लायंस अनमोल के जन सम्पर्क अधिकारी अधिवक्ता पंकज पोद्दार द्वारा दी गयी।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें