अनूप सिंह राजपुरोहित असम पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक नियुक्त - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अनूप सिंह राजपुरोहित असम पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक नियुक्त


सोनारी, 23 अक्टूबर । भाजपा नेता अनूप सिंह राजपुरोहित को राज्य सरकार द्वारा असम पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल में शामिल किए जाने पर समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनको बधाई देने का तांता निरंतर जारी है। असम के शिवसागर जिले की सोनारी के निवासी अनूप राजपुरोहित भाजपा के जुझारू नेता है। विषम परिस्थितियों में उन्होंने भाजपा का दामन नहीं छोड़ा था। 1992 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी व 1994 में सोनारी विधानसभा का कोषाध्यक्ष नियुक्त किये गये। 1997 में असम प्रदेश भाजपा राज्य परिषद के सदस्य व शिवसागर जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष नियुक्त किये गए। 1999 के लोकसभा चुनाव में सोनारी विधानसभा का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया। 2001 में सोनारी नगर पालिका का चुनाव जीतकर टाउन मंडल के अध्यक्ष बने। 2011 में सोनारी विधानसभा का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा मगर कांटे की टक्कर की वजह से जीत हासिल नहीं हो पाई। वर्तमान में भाजपा राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गुवाहाटी नगर निगम के चुनाव में भी इन्हें 9 नंबर वार्ड का प्रभारी बनाया गया था। लोकसभा के उप चुनाव में लखीमपुर विधानसभा के चुनाव प्रभारी भी बनाया गया। त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में उनाकोटी जिले की पांच विधानसभाओं के प्रभारी भी रह चुके हैं। सामाजिक कार्यों में भी यह पीछे नहीं रहे। राजनीति के साथ साथ समाज सेवा में भी इनकी सक्रिय भूमिका रही है। मारवाड़ी युवा मंच और मारवाड़ी सम्मेलन जैसी सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। सम्मेलन की प्रांतीय कार्यकारिणी में भी ये समाज को अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। एनआरसी की सचेतन सभा में इन्हें 6 जिलों का प्रभार दिया गया था जिनमें सोनितपुर, उदालगुरी, विश्वनाथ चाराली, लखीमपुर और धेमाजी में सक्रिय रहे। उनकी नियुक्ति पर राइज प्लस परिवार की ओर से उनको बहुत बहुत बधाई।

फाइल फोटो

फाइल फोटो

फाइल फोटो

फाइल फोटो

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें