69वें राष्ट्रीय अणुव्रत अधिवेशन में गुवाहाटी समिति की सहभागिता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

69वें राष्ट्रीय अणुव्रत अधिवेशन में गुवाहाटी समिति की सहभागिता


गुवाहाटी, 22 अक्टूबर । महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सानिध्य में गत 6, 7, 8 अक्टूबर 2018 को चेन्नई में अणुव्रत महासमिति का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। उक्त अधिवेशन में अणुव्रत समिति गुवाहाटी के अध्यक्ष छत्तर सिंह चोरड़िया के नेतृत्व में 7 सदस्यीय दल ने सहभागिता निभाई। उद्घाटन सत्र में राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने अपने ओजपूर्ण वक्तव्य में अणुव्रत को आज के समय की मांग बताई। विभिन्न क्षेत्रों में चर्चा परिचर्चा के दौरान अणुव्रत के कार्यों को गति देने हेतु 13 सूत्रीय कार्यक्रम निर्धारित किए गए। समापन सत्र में वरिष्ठ पत्रकार पद्मभूषण प्रभु चावला की गरिमामय उपस्थिति थी।

शाखा समितियों के द्वारा संपादित कार्यों के विवरण सत्र में गठित समिति द्वारा विगत वर्ष में संपादित कार्यों की जानकारी दी गई एवं मंत्री प्रतिवेदन पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्यों को प्रदान किया गया। आचार्य श्री महाश्रमण जी एवं साध्वीप्रमुखा श्री कनकप्रभाजी का सेवा दर्शन करते हुए गुवाहाटी समिति की गतिविधियों की जानकारी दी गई ।

अधिवेशन से पूर्व अणुव्रत समिति गुवाहाटी के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल सामसुखा को राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में संगठन मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। इस अधिवेशन में गुवाहाटी समिति को अध्यक्षीय प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया। इसी के तहत आज समणी निर्देशिका भावितप्रज्ञाजी के पावन सानिध्य में स्थानीय तेरापंथ धर्म स्थल में आयोजित कार्यक्रम में निर्मल सामसुखा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं बजरंग सुराणा के अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय नेत्रदान संयोजक मनोनीत होने पर समिति के पूर्व अध्यक्ष सुबोध कुमार कोठारी एवं उपाध्यक्ष बजरंग डोसी के द्वारा फुलाम गमछा से सम्मान किया गया। इस आशय की जानकारी निर्मल वैद्य ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें