गुवाहाटी, 23 अक्टूबर । लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी सेवा ने दुर्गा पूजा के अवसर पर पांडू घाट में पेयजल शिविर का आयोजन किया। साथ ही चाय, बिस्कुट का भी वितरण किया। जिसमें चार दिनो में 16 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। इस शिविर में गुवाहाटी मेट्रो के उपायुक्त वीरेंद्र मित्तल ओर अतिरिक्त उपायुक्त पुलक महंत ने निरीक्षण करके क्लब के कार्यों की सराहना की। इस कार्य में क्लब अध्यक्ष संतोष मींडा, सचिव नीरु सेठी, सलाहकार हरशु नरूला और दलजीत सिंह उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें