गुवाहाटी, 22 अक्टूबर । सरदारशहर परिषद गुवाहाटी द्वारा सदैव की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर दिनांक 16, 17, 18 अक्टूबर बीनापानी आठगांव में पानी के वितरण की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष बाबूलाल चौहान ने अपने स्वागत भाषण में सभी सदस्यों को नवरात्र एवं विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि परिषद विगत कई सालों से यह सेवा कार्य कर रही है और आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे। आगामी 11 नवम्बर को सरदारशहर परिषद का दिपावली मिलन समारोह स्थानीय आई टी ए सेन्टर में रखा गया है। कार्यक्रम के सफल संपादन में सरदारशहर परिषद के पूर्व अध्यक्ष जयकरण लूणिया, जुगराज बोथरा, बाबूलाल बुच्चा सहित वरिष्ठ सदस्य जुगराजजी नाहटा, सुशील सेठिया, छत्तरमल बुच्चा, चन्दन सेठिया, स्वरूप बरङिया, नगराज सेठिया, अशोक सेठिया, राकेश श्यामसुखा, पंकज गांधी, अभय सेठिया, मनोज सेठिया, संदीप बुच्चा, हीरा चौरड़िया आदि अनेक सदस्यों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। यह कार्यक्रम गणेश मल नाहटा एवं निर्मल सामसुखा के आर्थिक सौजन्य से सुसंपन्न हो पाया है। इस आशय की जानकारी कार्यक्रम के संयोजक अशोक बरङिया (PR) एवं मंत्री नवरतन मल गधैया ने संयुक्त रूप से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
!->
दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सरदारशहर परिषद गुवाहाटी द्वारा शुद्ध पेयजल सेवा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें