रन फॉर यूनिटी में दौड़े सांसद रमेन डेका - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रन फॉर यूनिटी में दौड़े सांसद रमेन डेका


रंगिया से अरुणा अग्रवाल

रंगिया, 31 अक्टूबर । लोह पुरुष सरदार बल्लव भाई पटेल के जन्म दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर कामरूप जिला समिती द्वारा तथा भाजपा विहदिया जाजीकोना मंडल के सहयोग से कमलपुर निर्वाचन क्षेत्र में "एकता के लिए दौड़" का आयोजन किया गया। यह दौड़ बाईहाटा चाराली चौक से प्रारंभ कर गोरेस्वेर पथ स्थित बासुदेव मंदिर तक पहुँच कर इसका समापन किया गया। इस दौड़ मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा लोकसभा सांसद रमेन डेका, रंगिया के विधायक व राज्य के सिंचाई, राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री भवेश कलिता, भारतीय जनता पार्टी उत्तर कामरूप जिला समिती के अध्यक्ष श्री रमेश डेका, प्रदेश भाजपा की कार्यकारी सदस्या सुरभि लहकर, प्रदेश भाजपा के कानूनी सलाहकार बेनुधर डेका, भारतीय जनता पार्टी के उत्तर कामरूप जिला समिती के सभी सदस्य और इसके अन्तर्गत सभी 6 मण्डलों के सदस्यों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें