फैंसी बाजार के पास बम ब्लास्ट, चार घायल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

फैंसी बाजार के पास बम ब्लास्ट, चार घायल


गुवाहाटी, 13 अक्टूबर । वाणिज्यिक केंद्र फैंसी बाजार के पास एमजी रोड पर एक बम ब्लास्ट होने की सूचना मिलने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह एक लो इंटेंसिटी बम था, जिस से नुकसान कम हुआ। चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घायलों को महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल ले जाया गया है। मौजूद सूत्रों द्वारा पता चला है की ब्रह्मपुत्र नदी के बराबर बने एमजी रोड पर एक पेड़ के पास से धमाका हुआ। एक चश्मदीद ने यह भी कहा कि अगर यही धमाका फैंसी बाजार मैं कहीं पर होता तो नुकसान ज्यादा होने की आशंका थी। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर दो जने एकदम वहीं से गुजर रहे थे जहां पर बम रखा हुआ था। ब्लास्ट होते ही मोटरसाइकिल सहित दोनों रास्ते पर गिर गए। क्योंकि ब्लास्ट की आवाज ज्यादा थी तो सारे लोग उस स्थान पर एकत्रित हो गए व भय का माहौल उत्पन्न हो गया। बता दें की दुर्गा पूजा की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने बीते गुरुवार ही अलर्ट जारी किया था और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें