दुर्गा विसर्जन में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सेवाएं प्रदान की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दुर्गा विसर्जन में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सेवाएं प्रदान की


गुवाहाटी, 20 अक्टूबर । नगर के फैंसी बाजार घाट पर विसर्जन के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। श्री श्री भीमाशंकर सेवा समिति ने प्रशासन, पुलिस, श्रमिक व अन्य स्वयंसेवकों के लिए स्वादिष्ट खाना व चाय बिस्कुट की व्यवस्था विसर्जन स्थल पर कि जिसमे 2000 व्यक्तियों ने इस सेवा का लाभ उठाया। तेरापंथ युवक परिषद ने भी विसर्जन स्थल पर पानी की व्यवस्था की। इससे पहले सप्तमी से नवमी तक तीन दिन यह व्यवस्था फैंसी बाजार शनी मंदिर के सामने चल रही थी। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा ने भी विसर्जन स्थल पर पेयजल की व्यवस्था की मां कामाख्या भक्त मंडल ने एमजी रोड आईसीआईसी बैंक के नीचे पेयजल की व्यवस्था की। भूतनाथ सेवा समिति ने लोहिया हाउस के पास चाय की व्यवस्था की जिसमें सैकड़ों लोगों ने इसका लाभ उठाया। नमो नारायणी पूर्वोत्तर ने भी एमजी रोड पर पेयजल की व्यवस्था की। फ्रेंड्स क्लब ने एमजी रोड से गुजरने वाली हर दुर्गा प्रतिमा को अबीर गुलाल की बरसात कर स्वागत किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें