अमृतसर में रावण दहन कार्यक्रम में भगदड़, 60 से ज्यादा की मौत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अमृतसर में रावण दहन कार्यक्रम में भगदड़, 60 से ज्यादा की मौत


अमृतसर, 20 अक्टूबर । पंजाब के अमृतसर में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ और पास ही रेल लाइन पर आई रेल की चपेट में आने से 60 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा चौड़ा बाजार के समीप हुआ है। यह हादसा उस समय हुआ, जब ट्रेन पटरी के पास राणव का पुतला जलाया जा रहा था जिसे देखने के लिए ट्रैक के पास लोग खड़े थे। तभी वहां रावण का पुतना गिरने से भगदड़ मच गई। इसके बाद कुछ लोग वहां से बचने के लिए भागे, लेकिन तभी वहां से गुजर रही एक ट्रेन की चपेट में आ गए। यह हादसा अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास हुआ है। घटना स्थल से हृदयविदारक तस्वीरें आ रही हैं, जिसे देखा नहीं जा सकता है। ट्रैक के आसपास खून से लथपथ लाशें बिखरी पड़ी हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अमृतसर ट्रेन हादसे मामले में पंजाब के DGP से बात कर रिपोर्ट मांगी है। पंजाब सरकार ने मृतकों को पांच पांच लाख की मदद के ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि यह हृदय विदारक है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की दुख की इस घड़ी में केंद्र राज्य की हर संभव मदद करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि मैंने अमृतसर में रेल दुर्घटना के बारे में पंजाब के गृह सचिव और राज्य के डीजीपी से बात की। केंद्र दुःख की इस घड़ी में राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें