गुवाहाटी, 23 अक्टूबर । लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण और उमंग ने संयुक्त रूप से तरंग दीपोत्सव नाम एक प्रदर्शनी सह बिक्री का आज होटल विश्वरतन में शुभारंभ किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के जिलापाल डॉक्टर एम एल अग्रवाल, लायंस प्रथम महिला अंजू अग्रवाल, पूर्व जिलापाल राधा अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष (द्वित्तीय) राजकुमार रिंगानिया ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले दोनों क्लब की सदस्यों ने गणेश वंदना की। इस अवसर पर लायंस अर्पण की अध्यक्षा वंदना बगड़िया, सचिव पायल भरतीया, लायंस उमंग की सचिव जीता अग्रवाल, दोनों क्लबों की संयोजीकाएं सीमा गोयंका और बबीता मारदा, कोषाध्यक्ष लीला लाहोटी, जनसंपर्क सचिव विनीता जसरासरीया उपस्थित थी। डॉक्टर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा दोनों क्लबों के संयुक्त तत्वाधान में मनाया जाने वाला यह कार्यक्रम काफी सराहनीय है। इस कार्यक्रम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्राप्त होगा। जिसके द्वारा वह अपने कार्यक्रम सुचारु रुप से संपादित कर सकेगी। पूर्व जिलापाल राधा अग्रवाल ने भी महिलाओं के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ही क्लब कई वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। आज संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई है। उपाध्यक्ष द्वित्तीय राजकुमार रिंगानिया ने महिलाओं के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं अब काफी आगे बढ़ चुकी हैं। वे पूर्ण रूप से स्वावलंबी होकर ऐसे आयोजन के द्वारा एक अच्छा संदेश दे रही है। कार्यक्रम संयोजका सीमा गोयंका और बबीता मारदा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम से होने वाली आय को विभिन्न सामाजिक कार्यों में उपयोग किया जाएगा। ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा ही क्लब को आर्थिक सहयोग प्राप्त होता है। आज के इस प्रदर्शनी में असम से बाहर प्रांतों से भी कई स्टोल लगी है। जिनमें दीपावली से संबंधित उपहार, आकर्षक दीप माला, बंदरवाल, सजावटी दिए, उपहार की सामग्री एवं दीपावली से संबंधित आकर्षक कपड़े उपलब्ध है। आज प्रथम दिन प्रदर्शनी में काफी भीड़ देखी गई।
!->
लायंस क्लब गुवाहाटी अर्पण और उमंग ने संयुक्त रूप से "तरंग दीपोत्सव" का आयोजन किया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें