विप्र समाज मोबाइल एप का हुआ शानदार लॉन्चिंग - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विप्र समाज मोबाइल एप का हुआ शानदार लॉन्चिंग


सीकर, 28 अक्टूबर। सीकर के रामलीला मैदान में आज ब्राह्मण समाज हितों के लिए समाज बंधुओं की रैली ब्रह्म आक्रोश महापंचायत भारी भीड़ के बीच संम्पन हुई। इस अवसर पर लक्ष्मणगढ़ के मूल निवासी और आसाम प्रवासी विशाल श्याम भातरा के द्वारा प्रमोट एवं निर्मित विप्र समाज मोबाइल एप का शानदार लॉन्चिंग की गई। एप के माध्यम से बदलते परिवेश और हाईटेक ज़माने में ब्राह्मण समाज के युवाओं ने एक नई पहल की है। समाज के सभी कार्यक्रम और गतिविधियों की जानकारी एक एप के माध्यम से सब को मिल सकेगी। सह प्रमोटर स्वाति शर्मा (बेंगलुरु), चंदन पारीक (सीए), प्रतीक दाधीच ने आशा कि की विभिन्न ब्राह्मण संस्थाएं एवं संगठन इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक साथ आएंगे। राजस्थान मैं कंपनी के प्रतिनिधि विकास शर्मा ने बताया कि राजस्थान एवं हरियाणा मूल के ब्राह्मण समाज के लिए यह ऐप अभी एंड्राइड वर्जन में उपलब्ध है। इसे आप प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें फैमिली रजिस्ट्रेशन, वैवाहिक जानकारियां, इवेंट्स, गैलरी, श्रद्धांजलि, मेंबर सर्च एवं विप्र आइकॉन सहित तमाम तरह की जानकारी उपलब्ध रहेगी। एप का शुभारम्भ आज सीकर के रामलीला मैदान में हुई विप्र आक्रोश महापंचायत रैली में राजस्थान के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ललित मिश्रा, देवस्थान बोर्ड के अध्यक्ष, एस.डी.शर्मा, सीकर विधायक रतन जलधारी, अखिल भारतीय खाण्डल विप्र महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वरलाल सोती, भगवती प्रसाद शर्मा, पुरषोत्तम पांडे, लक्ष्मणगढ़ अध्यक्ष सुभाष जोशी, आरक्षण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, शशांक जोशी, ऐड. रविंदर शर्मा, सर्वोत्तम वैद सहित उपस्थित अतिथियों ने किया। इधर गुवाहाटी में एप के लॉन्चिंग से उत्साहित विप्र युवा, असम के युवा सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में विप्र समाज मोबाइल एप का प्रमोशन कार्यक्रम किया, जिसमें अंकित पारीक, विनय शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, अनिमेष दधीच, करण शर्मा, अरुण शर्मा, ललित अशोपा, प्रतीक शर्मा, केशव शर्मा ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें