नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 के विरोध में आसू द्वारा मशाल रैली आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 के विरोध में आसू द्वारा मशाल रैली आयोजित


गुवाहाटी, 16 नवम्बर । कल असम में नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 के विरोध में 28 जातीय संगठनों के साथ आसू कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली में हिस्सा लिया। आसू के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक, 2016 का तीव्र विरोध किया और बीजेपी सरकार के खिलाफ विभिन्न नारे लगाए। आसू के मुख्य सलाहकार डॉ. समूजल कुमार भट्टाचार्य ने कहा "यदि बिल पास हो गया, तो यह असम एकॉर्ड को शून्य प्रदान करेगा और एनआरसी प्रक्रिया को अर्थहीन बना देगा। हम इसे होने नहीं देंगे।" कल ही, केएमएसएस, एजेवाईसीपी ने 68 संगठनों के साथ विधेयक के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस विधेयक में 1955 के नागरिकता अधिनियम में संशोधन करके धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें