एक्सक्लूसिव >>> निर्दलीय लड़ेंगे रिणवा, आज भरेंगे पर्चा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एक्सक्लूसिव >>> निर्दलीय लड़ेंगे रिणवा, आज भरेंगे पर्चा

अन्याय हो रहा है, नियमों को तोड़ दो - रिणवा

आगामी राजस्थान विधान सभा चुनाव को लेकर राजस्थान प्रदेश भाजपा ने अभी तक 200 में से 162 सीटों पर उम्मीदवारों के नामो की घोषणा कर दी है। जिनको टिकट मिला है सब नामांकन एवं प्रचार में व्यस्त है। पार्टी के रणनीतिकारों ने कई मौजूदा विधायको का विजय रणनीति का हिस्सा कहते हुए टिकट काट दिया है। उनमे से एक राजस्थान सरकार के देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा भी है। रतनगढ़ से पिछले 3 बार से लगातार चुने गए विधायक का भाजपा ने इस चुनाव के लिए काम तमाम कर दिया है। कांग्रेस से बसपा में गए एवं टिकट जारी होने से 3 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए अभिनेष महर्षि ने 3 दिन में ही 3 बार के विधायक को घर बैठा दिया है।

रिणवा समझ नहीं पा रहे है कि गलती कहां हुई। कल राज कुमार रिणवा ने रतनगढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। बैठक को रिणवा ने संबोधित किया। बैठक में ऐलान किया गया की वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और शनिवार को पर्चा भरेंगे। अपने बागी तेवर को सही साबित करने के लिए रिणवा ने कई दोहे, कहानियां सुनाई। सबसे पहले उन्होंने रहीम का दोहा सुनाया। "अनुचित बचन न मानिए, जदपि गुराइस गाढ़ि । हैं 'रहीम' रघुनाथ ते, सुजस भरत को बाढ़ि ॥" यह कहकर रिणवा ने लोगो को कहा की अनुचित वचन को नहीं मानना चाहिए चाहे वो कोई भी कहे। उन्होंने यह भी कहा की विलियम शेक्सपियर ने भी कहा है "ब्रेक द रुल" अर्थात जब भी अन्याय हो रहा हो तो नियमों को तोड़ दो। एक छोटे से सन्देश पर कार्यकर्ताओं का हुजूम जमा हो गया। समर्थकों को देख रिणवा का हौसाला बुलंद हुआ।

राइज प्लस आप तक लाया है वह विडियो जिसमे राज कुमार रिणवा का पूरा भाषण है जिसमें वह सारी बातें बता रहे है एवं लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में नामांकन में साथ चलने को बुला रहे है।

विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें