विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें
आज का विशेष आकर्षण हास्य कवि सम्मेलन रात्रि 7.30 बजे से
गुवाहाटी, 16 नवम्बर । श्री गौहाटी गौशाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और विशिष्टजनों द्वारा गौ-पूजन के साथ ही तीन दिवसीय गोपाष्टमी मेला औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गया। गोपाष्टमी मेले में आने वाले गौ-भक्त श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए श्री गौहाटी गौशाला किसी दुल्हन की तरह सजाया गया था। पंरपरा के अनुसार समाज के वरिष्ठ नागरिक, दानदाता और गणमान्य व्यक्तियों ने इस मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर गोपाष्टमी पर्व और अधिक गरिमामयी बना दिया। गौ-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के आने का तांता सुबह से ही शुरू हो चुका था। बड़ी संख्या में परंपरागत परिधान में सजी महिलाओं ने भी पूरी श्रद्धा के साथ गौ-माता का पूजन किया और उन्हें घास खिलाई। सुबह 11 बजे कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी-सदस्यों द्वारा झंडोत्तोलन कर आयोजन को गति प्रदान की गई। मेले में घास बिक्री के लिए लगाए गए स्टाल पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिन भर देखने को मिली।
जायका पसंद लोगों का जमावड़ा तो सुबह से ही प्रारंभ हो गया था, लेकिन दोपहर के बाद से रात तक तो पकवानों के स्टाल लगे क्षेत्र में खाने-खिलाने वालों की व्यस्तता देखते ही बनती थी। इसके अलावा हवा-हवाई झूले वाले क्षेत्र में भी बच्चें-युवा कतारों में खड़े नजर आए। वृंदानव गार्डन में लगी दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली, वहीं सड़क के किनारे सजी दुकानों पर भी सामग्री का मोलभाव करने वालों की संख्या कम नहीं थी। शाम के बाद तो पूरा मेला परिसर ही जनसैलाब में तब्दील हो गया। गौशाला का पूरा परिसर भीड़ से अटा पड़ा नजर आ रहा था। इस भीड़ को नियंत्रण करने में सुरक्षाकर्मी, स्वयंसेवक और निजी सुरक्षागार्डों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सती जयमती रोड और छत्रीबाड़ी रोड में वाहनों की आवाहजाही पर नियंत्रण लगाने के बाद भी जाम की स्थिति बनी नजर आई। मेले में जाने वाली भीड़ किसी चीटीं की तरह रेंग-रेंग कर आगे बड़ती नजर आई। लोगों की यह भीड़ आज के मेला समाप्ति की घोषणा के बाद तक डटी नजर आई।
गोपाष्टमी मेला संचालन समिति की प्रचार समिति के संयोजक विकास गुप्ता ने बताया कि शाम को मेला पंडाल में गौ-भक्तों से अर्थ संग्रह करनें के साथ ही श्री गौहाटी गौशाला की वार्षिक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। इसके अलावा विशिष्ट दानदाताओं व अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। धर्मादा से प्राप्त सर्वाधिक आय के लिए सौमेंद्र प्रसाद शर्मा (शर्मा स्वीटस), को गुवाहाटी बाजार के डिब्बे से प्राप्त सर्वाधिक आय के लिए हरलालका रोड लाइंस, वित्ती लाग मद में सर्वाधिक आय के लिए सत्यम ग्रुप आफ इंड्रस्ट्रीज, (स्व. सत्यनारायण सीतादेवी शर्मा की स्मृति में, आसाम इस्पात बिल्डिंग, फाटाशील, गुवाहाटी), परगनों के डिब्बे की सर्वाधिक आय के लिए ग्वालपाड़ा के किशनई के मेसर्स शंकर उद्योग का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर समाज विभूति तथा गौ सेवक रिखबचंद सुराना और रामगोपाल केजड़ीवाल का फुलाम गामोछा और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस तीन दिवसीय मेले में गौशाला के अध्यक्ष रामगोपाल हरलालका, उपाध्यक्ष जय प्रकाश गोयनका, ललित धानुका, सचिव दीनदयाल सिवोटिया ने गौ माता को गुड़-रोटी खिलाकर गौ पूजन की। ध्वजारोहण के समय समिति के पदाधिकारी व सदस्य के अलावा ट्रस्टी अशोक धानुका, कैलाश लोहिया, लोकनाथ मोर व अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। स्मारिका विमोचन के समय संपादक अजय अग्रवाल और गौतम शर्मा के अलावा आरजी हरलालका, दीनदयाल सिवोटिया, माणिकचंद जालान, एलएन चौधरी, ललित धानुका, जय प्रकाश गोयनका, राम स्वरूप लखोटिया, प्रमोद हरलालका (लाला), रामपाल सिकरीया, सोमेंद्र शर्मा, प्रदीप भुवालका, ओम प्रकाश खंडेलवाल, अनिल थरड के अलावा कई कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे।
दूसरी ओर मालीगांव गौशाला में गायों की सेवा पूजन करने प्रभुदयाल जालान के नेतृत्व में गौतम शर्मा, प्रेम क्याल, विजय सांगानेरिया, सुमित सराफ, केआर चौधरी, अरुण अग्रवाल और अनिल थरड ने गौ पूजा की।














कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें