प्रेरणादायक खबर: बड़जात्या परिवार की अनोखी पहल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

प्रेरणादायक खबर: बड़जात्या परिवार की अनोखी पहल


गुवाहाटी, 19 नवम्बर । आज के पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में भारतीय संस्कृति पर जो गलत प्रभाव पड़ रहा है उसे समाज के कतिपय लोग इस संस्कृति को हटाने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। जन्म दिवस व शादी की सालगिरह को आधुनिक पद्धति से न मना कर हमारी संस्कृति व परंपरा के तहत मनाने का काम भी कर रहे हैं। रेहाबाड़ी के संतोष बड़जात्या परिवार ने इस तरह का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस परिवार के दिलीप और सुनीता ने अपनी शादी की वर्षगांठ किसी होटल में अथवा केक काट न मना कर महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल के रोगियों की सेवा करके उनके बीच मनाई। इस अवसर पर उन्होंने रोगियों को सात्विक खाना भी खिलाया। रेहाबाड़ी जैन समाज ने इस उपलक्ष में बड़जात्या दंपति को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

1 टिप्पणी:

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें