गुवाहाटी, 19 नवम्बर । श्री श्याम परिवार गुवाहाटी के सौजन्य से तीन दिवसीय श्री श्याम कार्तिक महोत्सव का शुभारंभ फैंसी बाजार स्थित साधना मंदिर प्रांगण में रविवार को हुआ। इस कार्यक्रम में योगेश्वर श्रीकृष्ण अवतार खाटू धाम अधिपति भगवान श्री श्याम सुंदर के अलौकिक दरबार में विराट भजनों का कार्यक्रम भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा का भव्य दरबार सजाया गया एवम छप्पन भोग, बाबा का खजाना और अमृत भंडारा का आयोजन भी किया गया। आज प्रथम दिन ज्योत एवं पूजा-अर्चना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कोलकाता के संजू शर्मा एवं जयपुर के अभिषेक नामा ने भजनों की अमृत वर्षा की। शाम को बाबा का खजाना का वितरण किया गया। दूसरे दिन सोमवार को शाम एकादशी के उपलक्ष में श्याम अखंड ज्योति का पाठ सुप्रसिद्ध पाठ वाचक संदीप सुल्तानिया द्वारा नृत्य नाटिका के साथ किया जाएगा। रात्रि 12 बजे बाबा का जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर बाबा को छप्पन भोग भी लगाया जाएगा। तीसरे दिन मंगलवार को द्वादशी (बारस) की ज्योत और धोक का कार्यक्रम होगा। स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम भी होगा। बाबा के अमृत भंडारे के साथ ही तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन मंगलवार को दोपहर के बाद हो जाएगा।
श्री श्याम परिवार गुवाहाटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री श्याम कार्तिक महोत्सव के दूसरे दिन जोत एवं पूजा अर्चना की गई। सुप्रसिद्ध पाठ वाचक संदीप सुल्तानिया द्वारा नृत्य नाटिका के साथ श्री श्याम अखंड ज्योत का पाठ किया गया जिसमें असंख्य महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बाबा को छप्पन भोग अर्पण किया गया। रात्रि 12:00 बजे बाबा का जन्म उत्सव संगीतमयी संध्या के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तीसरे दिन बाबा की पूजा अर्चना के पश्चात द्वादशी तिथि (बारह) की ज्योत प्रज्वलित की जाएगी एवं धोक का कार्यक्रम संपन्न होगा। दोपहर स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा इसके पश्चात मुख्य आरती आयोजित होगी एवं अमृत भंडारा संपन्न किया जाएगा।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें