हाजो भाजपा द्वारा पंचायत निर्वाचन की तैयारियां जोर-शोर से - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

हाजो भाजपा द्वारा पंचायत निर्वाचन की तैयारियां जोर-शोर से


अरुणा अग्रवाल

हाजो, 5 नवम्बर । पंचायत निर्वाचन के पास आने के साथ-साथ भाजपा हाजो मंडल द्वारा इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। इसी उद्देश्य के साथ गत 3 नवंबर शनिवार को रामदिया पुस्तकालय भवन में 93 नंबर शहिद खगेन भराली गाँव पंचायत की महिला मोर्चा द्वारा एक सांगठनिक सभा आयोजित की गई। दीप प्रज्वलन के साथ आयोजित की गई इस सभा की अध्यक्षता भाजपा हाजो मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्षा भारती देवी ने की सभा में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को सांगठनिक भाषण देते हुए भाजपा उत्तर कामरूप जिला समिति के अध्यक्ष रमेश डेका, उपाध्यक्ष विपुल दास, भाजपा हाजो मंडल के अध्यक्ष नवज्योति दास, भाजपा हाजो मंडल के विस्तारक विक्रम शर्मा ने पार्टी के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वक्तव्य प्रस्तुत किया। सभा में प्रत्येक वक्ताओं ने आगंतुक पंचायत निर्वाचन में पार्टी के सभी प्रार्थियों को अपार वोटों से विजय करवाने का प्रण लेते हुए महिला कार्यकर्ताओं को आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा हाजो मंडल के सचिव मृणाल कलिता, ज्येष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोतीराम दास, भाजपा उत्तर कामरूप जिला आई टी सोशल मीडिया के सह-संयोजक गौतम चक्रवर्ती, भाजपा हाजो मंडल आई टी सोशल मीडिया के संयोजक अरूप काकोती सहित शहिद खगेन भराली गांव पंचायत के 500 से भी अधिक महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें