स्व. बाबूलाल जी कोठारी का मरणोपरांत नेत्रदान करवाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

स्व. बाबूलाल जी कोठारी का मरणोपरांत नेत्रदान करवाया


गुवाहाटी, 12 नवम्बर । सुजानगढ़ निवासी गुवाहाटी प्रवासी स्वर्गीय बाबूलाल जी कोठारी का दिनांक 12 नवंबर को मरणोपरांत नेत्रदान करवाया गया। उनकी उम्र लगभग 70 वर्ष की थी। उनकी मृत्यु की जानकारी उनके परिजन संजय डोसी द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की नेत्रदान के राष्ट्रीय संयोजक बजरंग सुराणा को मिली। सुराणा ने उनके परिजन, पुत्र राहुल, रोहित, दामाद अशोक दूधेडिया आदि जनों को नेत्रदान करवाने की सलाह दी तथा उन्होंने अपनी सहमति प्रदान की। गुवाहाटी स्थित शंकर नेत्रालय के कुशल चिकित्सकों द्वारा नेत्रदान की पूरी प्रक्रिया को संपन्न करवाया गया। तेरापंथ युवक परिषद गुवाहाटी दिवंगत आत्मा के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा कोठारी परिवार को मानवता के इस महान कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद देता है। इस आशय की जानकारी तेरापंथ युवक परिषद की कार्यकारिणी सदस्य अनिल छाजेड़ ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें