मणिपुरी बस्ती में रहस्यमय विस्फोट, जांच जारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मणिपुरी बस्ती में रहस्यमय विस्फोट, जांच जारी

गुवाहाटी, 13 नवम्बर । सूत्रों के अनुसार, शहर के मणिपुरी बस्ती में रहस्यमय तरीके से एक जोरदार धमाका सुना गया। कल शाम को आसपास के स्थानीय लोगों द्वारा बिस्फोट की आवाज़ सुनी गयी। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब एक बच्ची खिलौना कार के साथ खेल रही था। खिलौने से विस्फोट हुआ। विस्फोट ने बच्ची के चेहरे व दाहिने हाथ को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल बच्ची को दिवनिशी सिंह (10) के रूप में पहचाना गया। उसकी मां थोकचॉम बेमबेम देवी (38) भी घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को आर्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद पलटन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की एक टीम ने इसके बारे में जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुख्ता तौर पर कुछ पता नहीं चाल है की विस्फोट का कारण क्या है। लोगों के बीच आतंक का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें