भारत सरकार जारी करेगी 75 रुपए का सिक्का - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भारत सरकार जारी करेगी 75 रुपए का सिक्का


नई दिल्ली, 13 नवम्बर । भारत सरकार जल्द ही 75 रुपए का कॉइन जारी करेगी। सरकार ने मंगलवार को पोर्टब्लेयर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 रुपए का स्मारक सिक्का यानी कोमेमोरेटिव कॉइन जारी करने का ऐलान किया है। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पोर्ट ब्लेयर पर पहली बार तिरंगा झंडा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर केंद्र सरकार की अधिकृत अथॉरिटी मिंट द्वारा 75 रुपए का यह सिक्का तैयार किया जाएगा।’ 35 ग्राम के इस सिक्के में 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और 5-5 फीसदी निकल व जिंक होगा। इस सिक्के पर सेल्युलर जेल के पीछे तिरंगे को सलामी देते नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र बना होगा। पोर्ट्रेट के नीचे 75 अंक का मतलब ‘वर्षगांठ’ होगा। सिक्के पर देवनागरी और अंग्रेजी में ‘प्रथम ध्वजारोहण दिवस’ लिखा होगा। गौरतलब है कि बोस ने सेल्युलर जेल, पोर्ट ब्लेयर में 30 दिसंबर, 1943 को पहली बार तिरंगा ध्वज फहराया था। 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहाराया था और बोस द्वारा गठित आजाद हिंद सरकार की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर स्मारक पट्टिका का अनावरण भी किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें