चेन्नई में मुख्यमंत्री सोनोवाल ने किया असम भवन का उद्घाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

चेन्नई में मुख्यमंत्री सोनोवाल ने किया असम भवन का उद्घाटन


चेन्नई, 1 नवम्बर । असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की उपस्थिति में पल्लीकरानाई में चेन्नई में असम भवन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में तमिलनाडु के मंत्री डी जयकुमार, असम सरकार में मंत्री अतुल बोरा, चंदन ब्रह्मा, एटीडीसी अध्यक्ष जयंत मल्ला भी उपस्थित थे। भवन के लिए कुल राशि 12.93 करोड़ रुपये की स्वीकृती दी गयी थी। परियोजना को जनवरी 2011 को मंजूरी दे दी गई थी। चार मंजिला इमारत पर काम फरवरी 2011 को शुरू हुआ था और जून 2018 तक पूरा हो गया था। नए असम भवन में रेस्तरां, सम्मेलन कक्ष, एक वीवीआईपी सूट रूम, जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं हैं। आठ अतिथि कमरे और छह चार बिस्तर वाले कमरे है। भवन के रख रखाव को असम पर्यटन विकास निगम (एटीडीसी) ने अपने जिम्मे लिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें