आसाराम का जेल से बाहर आने का सपना फिलहाल टूटा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आसाराम का जेल से बाहर आने का सपना फिलहाल टूटा


जोधपुर, 1 नवम्बर । एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम को कोर्ट से एक और झटका लगा है।  जोधपुर जिला पैरोल कमेटी ने आसाराम की पेरोल की अर्जी को खारिज कर दिया। अब आसाराम का जेल से बाहर आने का सपना टूट गया है। आसाराम ने 20 दिन की पेरोल के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसे समिति ने नामंजूर कर दिया। 

खबरों के अनुसार, यह अर्जी आसाराम के भांजे रमेश ने दाखिल की थी। अर्जी में कहा गया था कि 25 अप्रैल 2018 को आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आसाराम अब तक पांच साल की सजा काट चुके हैं, इसलिए अब आसाराम को पहली पेरोल दी जा सकती है। यह अर्जी सेंट्रल जेल के जरिए कमेटी में लगाई गई थी,​जिसे कमेटी ने खारिज कर दिया है। इससे पहले भी आसाराम ने पैरोल की अर्जी लगाई थी, जिस पर जेल ने कोई फैसला नहीं लिया था। गौरतलब है कि बलात्कार के मामले  में आसाराम को मृत्यु तक कारावास की सजा सुनाई गई थी। तब से ही आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है। बता दें कि उसे 31 अगस्त 2013 को जोधपुर पुलिस ने इंदौर आश्रम से गिरफ्तार किया था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें