लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ने दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ने दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया


गुवाहाटी, 9 नवम्बर । लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ने दीपावली मिलन समारोह के अंतर्गत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस जिले की निवर्तमान जिलापाल राधा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व जिलापाल एमपी अग्रवाल, डीपी बजाज, एल एन अग्रवाला, जिला उपाध्यक्ष (प्रथम) सुधीर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष (द्वित्तीय) राजकुमार रिंगानिया, क्लब अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सचिव राजेश हंसारिया, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, खगेन डेका व हेमंत जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न गीत और नृत्य की प्रस्तुति भी की गई। कई तरह के मनोरंजन खेल भी आयोजित किए गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें