गुवाहाटी, 1 नवम्बर । दिसपुर से बीजेपी के विधायक अतुल बोरा ने असम सरकार पर नमामी ब्रह्मपुत्र उत्सव को आयोजित करने के लिए धन बर्बाद करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस उत्सव को व्यवस्थित करने के लिए खर्च किए गए पैसे के साथ कुछ और कर सकती थी। विधायक ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार की आलोचना करने में कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सरकार की आलोचना के लिए बीजेपी द्वारा निलंबित या निष्कासित होने से डरते नहीं है। 31 मार्च 2017 से 4 अप्रैल, 2017 तक आयोजित नमामी ब्रह्मपुत्र में 14 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। असम सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने किया था।
!->
अपनी ही सरकार की आलोचना करते नज़र आए दिसपुर से बीजेपी विधायक अतुल बोरा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें