गुवाहाटी, 12 नवम्बर । स्वर्गीय उत्तम चंद जी चोरड़िया का दिनांक 11 नवंबर को रात्रि में मरणोपरांत नेत्र दान करवाया गया। उत्तम चंद जी चोरडिया की मृत्यु की सुचना तेरापंथ युवक परिषद गुवाहाटी के उपाध्यक्ष (द्वितीय) सतीश भादानी तथा मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा के कर्मठ मंत्री मोहित मालु ने अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान के राष्ट्रीय संयोजक बजरंग सुराणा को दी। उन्होंने उत्तम चंद जी के पुत्र राजू महावीर तथा जमाई पंकज फलोदिया को नेत्रदान करवाने की सलाह दी तथा उनकी सहमति से इस नेत्रदान की पूरी प्रक्रिया को शंकर नेत्रालय के कुशल चिकित्सकों द्वारा करवाया। तेरापंथ युवक परिषद चोरड़िया परिवार को मानवता के इस महान कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद देता है तथा दिवंगत आत्मा के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है इस की जानकारी परिषद की कार्यकारिणी सदस्य कमल रांका ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें