अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रंगिया शाखा द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रंगिया शाखा द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित


रंगिया से अरुणा अग्रवाल

रंगिया, 12 नवम्बर । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रंगिया शाखा द्वारा गत रविवार 11 नवंबर को रंगिया के वार्ड संख्या 4 स्थित नोस्टालजिक निरोन्जन चित्रकला विद्यालय में कक्षा केजी से सातवीं तक के बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। ए और बी ग्रुपों में आयोजित इस प्रतियोगिता में 30 बच्चों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर उपस्थित चित्रकला विद्यालय के प्रशिक्षक रूपम कलिता, मिताली देवी और रोमेन बैश्य का समिती के सदस्यों द्वारा फुलाम गामोछा से स्वागत किया गया। साथ ही बच्चों के बीच खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतियोगियों को पुरुस्कृत किया गया। समिती द्वारा बच्चों की प्रतिभा को उजागर करने और सभी के उत्साह को बढ़ावा देने के इस कार्य की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें