विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें
गुवाहाटी, 17 नवम्बर । श्री गुवाहाटी गौशाला में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय गोपाष्टमी मेले के दूसरे दिन गो भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूसरे दिन शाम को आयोजित कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों ने अपने अपने व्यंगों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा सांसद रमेन डेका ने किया। इस दौरान मंच पर श्री गुवाहाटी गौशाला के ट्रस्टी इंचार्ज देवी प्रसाद जालान, ट्रस्टी प्रदीप भड़ेच, सोमेंद्र शर्मा, कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष रामगोपाल हरलालका, सचिव दीनदयाल सिसोदिया आदि उपस्थित थे। इस मौके पर आमंत्रित कलाकारों का गौशाला की ओर से परंपरा अनुसार फुलाम गमछा व जापी पहनाकर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात कवि सम्मेलन के मंच से देश के जाने-माने हास्य कवि डॉक्टर प्रवीण शुक्ला, शंभू शिखर, चिराग जैन व सुश्री पद्मिनी शर्मा ने अपने अपने अंदाज में एक से बढ़कर एक व्यंग छोड़े जिसका दर्शकों ने जमकर लुफ्त उठाया। आज तीसरे दिन मेले का समापन होगा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें