गुवाहाटी, 6 नवम्बर । पत्येक वर्ष भाँती इस वर्ष भी दीपोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर गुवाहाटी इलेक्ट्रिक मर्चेट एसोसिएशन (जेमा) का दीपावली मिलन समारोह गत दोनों प्रशान्ति, शुक्रेश्वर घाट पार्क में उल्लासपूर्वक वातावरण में सानन्द सम्पन्न हुआ । इस दोरान सभी व्यापारी बंधु के चेहरे आनन्द एवं उत्साह से परिपूर्ण थे एवं सभी एक-दूसरे को बड़े प्रेम से दीपावली की बधाई देते हुए नजर आए । इस अवसर पर जेमा के अध्यक्ष श्री सज्जन कुमार अग्रवाल ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया । दीपावली मिलन समारोह का आयोजन जेमा की सांस्कृतिक समिति के सलाहकार राज कुमार धानुका के मार्गदर्शन एवं सांस्कृतिक समिति के संयोजक नवीन सेठिया के कुशल नेतृत्व में किया गया । कार्यक्रम में सर्वोत्तम परिधान में उपस्थित दंपति के रूप में यश धानुका-आशना धानुका, सर्वोत्तम परिधान में उपस्थित महिला के रूप में प्रथम सोनिया सारडा एवं द्वितीय मनीषा सेठिया तथा सर्वोतम परिधान में उपस्थित पांच बच्चे गजल गर्ग, आयुष दुगड़, किंजल कोचर, पिहू धानुका, अवदिका कागलिवाल को पुरस्कृत किया गया । इस दौरान बच्चों के बीच विभिन्न तरह के गेम्स करवाए गए । कार्यक्रम के आयोजन में जेमा के सह सचिव साकेतराज पुगलिया एवं अभिषेक कागलीवाल के अलावा सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा । अंत में उपस्थित लोगों ने प्रीति भोज का जमकर लुल्फ उठाया । इस आशय की जानकारी कोषाध्यक्ष गोपाल पसारी ने यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें