गुवाहाटी, 6 नवम्बर । पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद का आगामी 11 नवंबर को आयोजन होने वाला दिवाली मिलन समारोह स्थगित कर दिया गया है। परिषद के सचिव चंद्रशेखर ईंटोदिया ने बताया कि समाज के वरिष्ठ सदस्य महावीर प्रसाद शर्मा के पुत्र विजय कुमार का अल्पायु में दुर्घटना मे देहावसान होने के कारण सारा समाज सदमे में है। इस दुख की घड़ी में सारा समाज उनके साथ खड़ा है। दिवाली मिलन समारोह के उपलक्ष में आयोजित होने वाला दान पत्र योजना को भी स्थगित रख दिया गया है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें