विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें
गुवाहाटी, 17 नवम्बर । श्री नारायणी सेवा समिति के सौजन्य से श्री राणी सती दादी जी का जन्मोत्सव माहेश्वरी भवन में मनाया गया। इस अवसर पर दादी जी के नाम का केक काटकर सभी को शुभकामनाएं दी गई। गौरतलब है कि आंवला नवमी के दिन राणी सती दादी का जन्म हुआ था और गत कई वर्षों से श्री नारायणी सेवा समिति जन्मोत्सव को मनाती आ रही है। सबसे पहले मुख्य यजमान के रूप में नंदकिशोर बंसल ने ज्योत प्रगट कर पूजा-अर्चना एवं आरती की। प्रीति जालान ने संगीतमय मंगल पाठ का वाचन कर वातावरण में भक्ति की गंगा प्रवाहित कर दी। मंगल पाठ के अंतर्गत हल्दी, मेहंदी, चुनरी व गजरा नृत्य प्रस्तुत करके उत्सव मनाया गया। माता का भव्य दरबार सजा कर छप्पन भोग एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें