लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी कामरुपा ने इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से जागरूकता शिविर का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी कामरुपा ने इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से जागरूकता शिविर का आयोजन किया


गुवाहाटी, 20 नवम्बर । लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी कामरुपा ने नई दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से छत्रीबाड़ी लायंस आई हॉस्पिटल सभागार में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जिसमें अपोलो हॉस्पिटल के पद्मश्री डॉ. यश गुलाटी, डॉ ऋषि पारीख, डॉ गौरव सागर, शमी अहमद ने अपने अपने विषय पर विस्तार से समझाया। इस अवसर पर लायंस जिला की पूर्व जिला पाल राधा अग्रवाल, उपाध्यक्ष (प्रथम) सुधीर चौधरी, उपाध्यक्ष (द्वितीय) राजकुमार रिंगानिया उपस्थित थे। 162 व्यक्तियों ने इस शिविर से लाभ उठाया। इस अवसर पर मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जांच शिविर भी लगाया गया। कार्यक्रम के  शुरुआत में लायंस कामरुपा की अध्यक्ष निशा सराफ ने स्वागत भाषण दिया। सचिव प्रीति गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ अजय सराफ ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें