विरोध : नगर निगम से कहा आश्वासन नहीं अब निदान चाहिए - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विरोध : नगर निगम से कहा आश्वासन नहीं अब निदान चाहिए

विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें

गुवाहाटी, 20 नवम्बर । गांधी बस्ती इलाके के बाशिंदों ने आज गुवाहाटी नगर निगम के ढुलमुल रवैया के प्रति विरोध दर्ज करते हुए रास्ता जाम करके अपना विरोध प्रदर्शन किया। यहां के लोगों की मुख्य मांग यह है कि सन 2006 के बाद गांधी बस्ती की किसी भी गली या उप पथ का मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। फलस्वरूप रास्तों की हालत काफी खस्ताहाल हो गई है। जगह जगह पर बने गड्ढे दुर्घटना को निमंत्रण देते हैं। हर रोज किसी रिक्शा या दुपहिया वाहन की दुर्घटना की खबर आती ही रहती है। जल निकासी के लिए बने नाले इतने छोटे और संकरे है कि उनसे जल निकासी संभव नहीं हो पाती है। परिणाम स्वरूप थोड़ी सी बारिश में जल जमाव की स्थिति पैदा हो जाती है और छोटी-छोटी संकरी गलियां नजर नहीं आती फलस्वरूप लोगों को पैदल ही बाहर निकलना होता है। गांधी बस्ती के युवा आर्यन तोषनीवाल ने बताया कि गांधी बस्ती के लोगों के साथ नगर निगम व सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। गांधी बस्ती के नजदीक सिलपुखुरी मार्ग, आरजी बरुवा रोड और जीएस रोड की हालत काफी सुधार में है। परंतु इनसे लगी हुई गालीयां काफी बुरी हालत में है। इस प्रदर्शन में शुभम एलिट के निवासियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शुभम एलिट सोसायटी के एस एस अग्रवाल ने नगर निगम के इस सौतेले व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने नगर निगम से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द रास्तों और नालों की मरम्मत करके इन्हें सुविधाजनक बना दिया जाए। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी धरना प्रदर्शन किया गया था और प्रशासन व नगर निगम के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन रोक दिया गया था। मगर बीते एक वर्ष में कुछ भी कार्य न होने की वजह से लोगों ने फिर धरना प्रदर्शन किया। आज स्थानीय डी एस पी ओर नगर निगम के पदाधिकारियों ने एक महीने में रास्तों व नालों की हालत सुधारने का आश्वासन देने पर सामयिक रुप से धरना स्थगित रखा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें