लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग व लियो उमंग द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग व लियो उमंग द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित


गुवाहाटी, 16 नवम्बर । लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग की युवा इकाई लियो उमंग ने शिशु दिवस व विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष में मधुमेह जागरूकता तथा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर किया। जिसमें कुल 180 लोगों ने लाभ उठाया। इसके अलावा कैंसर जागरूकता शिविर का भी आयोजन बानी कांत सरकारी स्कूल में किया गया। जिसमें 250 लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर 25 फल और फूल के पौधे भी पर्यावरण की सुरक्षा के लिए विभिन्न जगहों पर लगाए गए। विद्यालय के छात्रों के बीच नाश्ते की पैकेट, पेंसिल बॉक्स, चॉकलेट, जूस आदि वितरित किए गए। यह कार्यक्रम लायंस उमंग की अध्यक्ष मधु सेठिया व लियो उमंग के अध्यक्ष प्रतीक सिवोटिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें