गुवाहाटी, 16 नवम्बर । पूर्वांचल जाट समाज ने गोपाष्टमी मेले के अवसर पर गौशाला के मुख्य द्वार के पास पेयजल सेवा शिविर का आयोजन किया। तीन दिवसीय इस जल सेवा शिविर का उद्घाटन समाज के अध्यक्ष गणेश चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उनके साथ समाज की वरिष्ठ महिला सदस्य रेशमी देवी भुक्कड़ के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष के आर चौधरी, पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बालियान, उप कोषाध्यक्ष रामचंद्र बगड़िया, हरेंद्र सिंह डागर, बिजेंद्र मातवा, सेवाराम आदि उपस्थित थे। कार्यकारी अध्यक्ष के आर चौधरी ने कहा कि हमारा समाज गत 15 सालों से यह शिविर लगाता आ रहा है। जिसमें मेले के दौरान हजारों श्रद्धालुओं को पेयजल सेवा का लाभ पहुंचता है और यह सेवा भविष्य में भी जारी रहेगी।
!->
गोपाष्टमी मेला : पेयजल सेवा का पूर्वांचल जाट समाज द्वारा शुभारंभ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें