लायंस क्लब गुवाहाटी उमंग ने डेजलिंग दिवाली का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब गुवाहाटी उमंग ने डेजलिंग दिवाली का आयोजन किया


गुवाहाटी, 2 नवम्बर । लायंस क्लब गुवाहाटी उमंग ने डेजलिंग दिवाली कार्यक्रम का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजन किया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में लायंस जिला के जिलापाल डॉ. एम एल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष (प्रथम) सुधीर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष (द्वितीय) राजकुमार रिंगनियां और खगेन डेका उपस्थित थे। मधुलिका बंका ने दीप ज्योति एवं मुक्ता कसेरा में स्वागत गीत गाकर सबको आकर्षित किया। लायंस उमंग की अध्यक्ष मधु सेठिया ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक कीर्ति कोठारी, अनीता झुरिया, प्रियंका अग्रवाल, कुसुम जैन ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। रंगारंग कार्यक्रम के आरंभ में कीर्ति अग्रवाल, सुनीता पारेख, प्रियंका गर्ग, मीनू दूधोरिया ने गणेश वंदना की। कीर्ति कोठारी ग्रुप ने शानदार नृत्य और कव्वाली प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन सीमा गोंयका ने बड़े ही कुशल अंदाज में किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष उमा नवका, सचिव जीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बर्षा कंदोई ने सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर भाग्यशाली दान पत्र में पुरस्कार वितरण भी किया गया।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें