सचिन पायलट ने कहा, बाहरी मैं नहीं हूँ ... - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सचिन पायलट ने कहा, बाहरी मैं नहीं हूँ ...


जयपुर, 2 नवम्बर । भाजपा नेताओं के पीसीसी चीफ सचिन पायलट को बाहरी बताने के बयान पर आज पायलट ने भाजपा पर पलटवार किया है। पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने शुक्रवार को पीसीसी में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि मेरा राजस्थान से जन्म से नाता है। जबकि वसुंधरा राजे का जुड़ाव बाइस साल की उम्र से है। मैं बाहरी नहीं हूं। ढाई साल की उम्र से राजस्थान से मेरा नाता रहा है। कभी भी राजस्थान से बाहर नहीं गया और ना ही राजस्थान से नाता तोड़ा। बाहरी होने के सवाल पर पायलट ने यह जवाब दिया है। ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र राठौड़ समेत अन्य नेताओं ने सचिन पायलट के बाहरी होने के आरोप लगाए थे। राठौड़ ने यह भी कहा था कि सचिन अपने नाम में पायलट लगाते हैं, लेकिन पायलट वो होता है जो आकाश में हवाई जहाज उडाता है। पायलट ने विमान तो उड़ा लिया लेकिन प्रदेश की जनता के सामने वे विमान उतार नहीं पाएंगे। सांसद किरोडी लाल मीणा ने भी पायलट को बाहरी बताते हुए उन्हें गुर्जर समाज का नेता बताया था। पीसीसी में सचिन पायलट ने यह भी कहा कि दिवाली बाद ही प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। फिलहाल जिताऊ पैनल तय किया जा रहा है। पायलट ने यह भी कहा कि मीडिया में अनाधिकृत सूची जारी होने से कई लोगों के बीपी ऊपर नीचे हो गया है। केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में एक-एक सीट पर टिकटों को लेकर चर्चा हुई है। घोषणा पत्र को लेकर पायलट ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र जन घोषणा पत्र होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें