विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें
गुवाहाटी, 16 नवम्बर । गुवाहाटी गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महेश्वरी युवा संगठन ने पेयजल सेवा का तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया। जिसका उद्घाटन माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के मंत्री रमेश चांडक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर युवा संगठन के अध्यक्ष मनीष बियानी ने कहा कि हमारा संगठन 35 वर्षों से गोपाष्टमी मेले में यह शिविर लगातार चला आ रहा है और भविष्य में भी इसे जारी रखा जाएगा। मुख्य अतिथि रमेश चांडक ने युवा संगठन के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री राम चांडक, सह सचिव पवन साबू, महेश्वरी सभा के सह सचिव गिरधारी लाल झंवर, महेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष मंजू बागड़ी के अलावा मधु चरखा, संदीप तापड़िया, नवरत्न नागोरी, पूर्वोत्तर के खेल मंत्री मनोज डागा भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के संयोजक कैलाश चितलांगी और राघव बाहेती ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें