बाबूलाल पवन कुमार गुप्ता के सौजन्य से श्याम महोत्सव का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बाबूलाल पवन कुमार गुप्ता के सौजन्य से श्याम महोत्सव का आयोजन


गुवाहाटी, 19 नवम्बर । श्री श्याम कार्तिक उत्सव के उपलक्ष में रिहाबाड़ी स्थित बाबूलाल पवन कुमार गुप्ता के सौजन्य से श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य दरबार फूलों से सजाया गया। बाबा की ज्योत प्रज्वलित करके आरती की गई एवं रात्रि 12 बजे तक भजन संध्या में स्थानीय कलाकार जगदीश महतो और विनोद शर्मा ने भजन प्रस्तुत किए। दिल्ली से विशेष रूप से पधारें राजेश जैन और विमला जैन ने बाबा का भव्य श्रृंगार और आयोजन देख भाव विभोर होते हुए कहा कि श्याम बाबा की महत्ता का प्रचार विश्व में चारों ओर हो रहा है। भारत का पूर्वांचल इस आयोजन को बड़े धूमधाम से मनाते है। कार्यक्रम में करण जैन और मयूरी जैन ने सक्रिय सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि कल दोपहर से महा आरती के पश्चात बाबा का अमृत भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें