गुवाहाटी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामामस) मध्य गुवाहाटी शाखा ने रंगो का त्यौहार होली उत्सव का आयोजन महानगर के चाबीपुल स्थित आशादीप संस्था में रह रही महिलाओं के साथ धूमधाम से मनाया। इस मौके पर शाखा सदस्यों ने वहां रह रही महिलाओं के साथ होली खेली एवं उनके बीच मिठाई फल इत्यादि बांटे। शाखा सदस्यों ने वहां रह रही महिलाओं के चेहरों पर अपने हाथों से गुलाल अबीर लगाया। इस दौरान गीत नृत्य सहित विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन भी किया गया जिससे वे लोग भी होली के इस रंग बिरंगे त्योहार की खुशियां महसूस कर सकें। इस मौके पर उनके बीच विभिन्न तरह की खाद्य वस्तुएं एवं पौष्टिक आहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा की ओर से अध्यक्ष रितु अग्रवाल, कविता खेमका, अनिता अगरवाल, मैना अग्रवाल, रेनू खेमका आदि सदस्य मौजूद थी। शाखा सदस्यों को अपने बीच पाकर उनके साथ होली उत्सव मनाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
!->
आशादीप की महिलाओं संग अभामामस मध्य गुवाहाटी ने बांटी होली की खुशियां
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें