बरपेटा रोड। 10 मार्च 2019 को मारवाड़ी युवा मंच, बरपेटा रोड शाखा के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। यह चुनाव श्री राधा कृष्णा ठाकुरबाड़ी में संपन्न हुआ जिसमें कुल 161 मतदाताओं में कुल 138 मतदान पड़े। यह चुनाव प्रकिया बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस मतदान में रवि अग्रवाल ने आपने निकटतम प्रत्यासी राजीव शर्मा को 28 मतों से हराया। कुल 138 मतों में 81 मत रवि अग्रवाल को, 53 मत राजीव शर्मा, व 2 मत संदीप अग्रवाल को मिले। मतदान को सुचारु रूप से चलाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश मालू के साथ उनके सहयोगी मनीष सेठी, बिकाश चाचान, संजय खेमका एंव प्रांतीय सहायक मंत्री (मण्डल एफ) बिनीत हरलालका ने अपनी अहम भूमिका निभाई। शाखा अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने सभी सदस्यों, चुनाव अधिकारीयों व सहयोग करने वाले लोगों का धन्यवाद दिया।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें