नगांव से अजीत माहेश्वरी
नगांव। होली के उपलक्ष में नगांव मारवाड़ी महिला मंच की ओर से हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 18 मार्च सोमवार को खगेन मंहत ओडिटोरीयम में उक्त कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम की संयोजिका भारती नाहटा ने बताया कि देश के ख्याति प्राप्त कवि पद्मश्री डा. सुनील जोगी सहित केसर देव मारवाड़ी, डा. सुमन दुबे, गजेन्द्र सोलंकी तथा प्रख्यात मिश्रा द्वारा काव्य रचना प्रस्तुत की जायेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी नगांव मारवाड़ी महिला मंच ने हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया था जो काफी सफल रहा था। इन दिनों उक्त कार्यक्रम को लेकर मंच की सदस्याओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है और सभी सद्स्यायें कार्यक्रम को सफल बनाने में एक जुट होकर लगी है ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें