ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी और असम गण परिषद साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी और असम गण परिषद साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव


गुवाहाटी। नागरिकता संशोधन विधेयक पर अलग रुख अपना कर असम गण परिषद ने कुछ समय पहले एनडीए से किनारा कर लिया था। तब से ही लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि असम गण परिषद इस बार अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगा या वापस भाजपा के साथ खड़ा हो जाएगा। आप सभी अटकलों पर विराम लग गया। भाजपा के हिमंत विश्व शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत दास व असम गण परिषद अध्यक्ष अतुल बोरा संयुक्त रूप से पत्रकारों के बीच आकर एक दूसरे का हाथ थाम कर लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। पत्रकारों के पूछे जाने पर हिमंत विश्व शर्मा ने सीटों के बंटवारे को लेकर कुछ कहने से मना कर दिया। शर्मा का कहना था कि आने वाले लोकसभा चुनाव मे भाजपा असम में असम गण परिषद और बीपीएफ के साथ मिलकर लड़ेगी। सीटों पर आम सहमति तीनों के बीच बन चुकी है पर संख्या की घोषणा सभी दल अपने दलीय नियमों के द्वारा बताएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें