सीकर से विनोद ईनाणीयां
सीकर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों के लिए पूरा देश साथ खड़ा है। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार सभी अपने अपने दायरे में शहीदों के परिजनों की सहायता की व्यवस्था बना रही है। इसी क्रम में सहायता देने के लिए सीकर में दाधीच परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को रु. 51,000 का डिमांड ड्राफ्ट प्रदान किया। दधीच समाज द्वारा यह राशि पुलवामा वीरों के परिजनों के सहायतार्थ दिया गया। इस सराहनीय प्रयास से जहां शहीद परिवारो का मनोबल बढ़ेगा, वहीं उन्हें यह एहसास होगा कि इस दुख की घड़ी में देश उनके साथ खड़ा है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें