धुबड़ी में मना 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी में मना 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस'

मारवाड़ी युवा मंच की धुबड़ी मिड टाऊन शाखा ने समाज की मेहनती और प्रेरणादायक महिलाओं को किया सम्मानित

धुबड़ी से ओमप्रकाश तोदी

धुबड़ी। पूरे देश और दुनिया के अन्य हिस्सों के साथ-साथ कल शुक्रवार को धुबड़ी जिले के विभिन्न भागों में भी 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला मुख्यालय धुबड़ी में मारवाड़ी युवा मंच की धुबड़ी मिड टाऊन शाखा व तेरापंथ महिला मंडल ने 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' का आयोजन किया। इस अवसर पर मायुमं की धुबड़ी मिड टाऊन शाखा ने समाज की कई महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर तेरापंथं भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंडल की बहनों के प्रेरणा गीत से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शांति बरड़िया ने स्वागत भाषण व महिला दिवस की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। वहीं इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने नारी के बारे में अपने-अपने बहुमूल्य विचार रखें। उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता बेद ने साध्वी प्रमुख श्री जी के संदेश का वाचन किया। बहन सुरभि सिंगी, नीलम बुच्चा, प्रीति सिंघी, शिल्पा सेठिया, पूजा दूगड़, एडवोकेट प्रभा जैन, श्रीमती पुष्पा वेद, श्रीमती रिद्धि देवी बैंगनी व कन्या मंडल से सुश्री सुषमा वेद सभी ने नारी के बारे में बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। श्रीमती पूनम गोलछा ने मंच संचालन किया। मंत्री ने आभार ज्ञापन किया। संघ गीत के द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ। वहीं मारवाड़ी युवा मंच की धुबड़ी मिड टाऊन शाखा ने महिलाओं के सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर मंच की मिड टाऊन शाखा ने समाज की कई मेहनती और प्रेरणादायक महिलाओं को प्रशंसा पत्र के साथ उपहार भेंट कर सम्मानित किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें