श्री श्याम सेवा समिति की निकली निशान यात्रा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री श्याम सेवा समिति की निकली निशान यात्रा


गुवाहाटी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम सेवा समिति पूर्वोत्तर (आसाम) की ओर से फागुण मेला 2019 के उपलक्ष्य में शनिवार की सुबह भव्य निशान यात्रा निकाली गई। फैंसी बाजार के एमएस रोड स्थित साधना मंदिर प्रांगण से निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें खाटु नरेश श्री श्याम प्रभु को भक्तगण अपने साथ पालकी पर विराजमान कर निकले। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई निशान यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां से श्याम भक्तों की टोली ट्रेन के जरिए खाटु धाम के लिए रवाना हो गए। आगामी 13 मार्च को राजस्थान के रिंगस से खाटु मंदिर के लिए यह दल निशान यात्रा लेकर रवाना होगा, जहां 15 मार्च को श़ृंगार एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आगामी 17 मार्च को अखंड ज्योत पाठ जीवंत झांकियां सहित अनिल जानी द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। निशान यात्रा से पूर्व शुक्रवार की शाम साधना मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा की पूजा-अर्चना व ज्योत प्रज्ज्वलित कर की गई। तत्पश्चात आमंत्रित गायक कलाकारों द्वारा रात भर बाबा के दरबार में भजनों की प्रस्तुति दी गई। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्य जुटे हुए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें