उमेश पारिक
शिवसागर। मारवाड़ी युवा मंच, शिवसागर प्रगति शाखा के अध्यक्ष पद के लिए ममता केड़िया को वर्ष 2019-20 के लिए निर्विरोध चुना गया। हाल ही में शाखा में हुई आम सभा में सभी सदस्यों ने मिलकर यह निर्णय लिया। नवचयनित शाखा अध्यक्ष ने सभी सदस्याओं का धन्यवाद दिया व कहा कि वह आगामी सत्र में सभी के साथ मिलकर शाखा में ओर भी नए सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेंगी व शाखा को नयी ऊर्जा के साथ आगे बढाने का प्रयास करेंगी। अंत में शाखा अध्यक्ष बंदना अग्रवाल व सचिव रिचा शर्मा ने सभी उपस्थित सदस्याओं का चयन प्रक्रिया में सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष (मंडल-सी) उमेश पारीक व सहायक मंत्री मंडल (सी) गौरव तिवाडी शिवसागर प्रगति शाखा की अध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से चुने जाने पर बधाई दी और कहा की आशा करते हैं की आपके नेतृत्व में प्रगति शाखा नयी ऊर्जा के साथ आगे प्रगति के पथ पे नए आयाम स्थापित करे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें